बरेली के जोनल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

बरेली और आंवला में बसपा प्रत्याशियों के नामांकन में हुए विवाद के बाद जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर को निष्कासित कर दिया गया है।

बरेली के जोनल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

बरेली और आंवला में बसपा प्रत्याशियों के नामांकन में हुए विवाद के बाद जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर को निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, बरेली के प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज होने की गाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पर भी गिरी है और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
दोनों पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता करने का आरोप है। वह हाईकमान की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर रहे थे।

बता दें कि आंवला के प्रत्याशी आबिद अली की दावेदारी को सही ठहराने के लिए बसपा सुप्रीमो को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोग से बात करनी पड़ी थी। उनके दखल के बाद आबिद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी मानते हुए नामांकन मंजूर किया गया था।