गन्ना समितियों में नि:शुल्क खोल सकेंगी प्रेरणा कैंटीन और मार्केटिंग सेंटर: योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को समितियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

गन्ना समितियों में नि:शुल्क खोल सकेंगी प्रेरणा कैंटीन और मार्केटिंग सेंटर: योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा

योगी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें गन्ना समितियों में निश्शुल्क स्थान देने का निर्णय लिया है। यहां महिलाएं प्रेरणा कैंटीन खोलने के साथ ही अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को समितियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गन्ना समितियों में स्थान दिया जाएगा। शुरुआती दो वर्ष तक उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

दो साल की मोरेटोरियम अवधि के बाद स्वयं सहायता समूहों को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया देना होगा, जो जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार तय किया जाएगा।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि स्थान का स्वामित्व संबंधित समिति के पास ही रहेगा। स्वामित्व स्वयं सहायता समूहों या किसी अन्य संस्था को हस्तांतरित नहीं किया जाएगा। इससे सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्थानीय उत्पादों को संगठित बाजार मिलेगा।