अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: यूपी के सभी जिलों में मंत्री संभालेंगे कमान, CM योगी आदित्यनाथ झांसी में होंगे शामिल

धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ चित्रकूट, अनिल राजभर चंदौली, राकेश सचान कानपुर, अरविंद कुमार शर्मा मऊ, योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम की संभालेंगे कमान इसी प्रकार आशीष पटेल मीरजापुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद, अनिल कुमार मुजफ्फरनगर, भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद व मनोज पांडेय को रायबरेली में योग दिवस कार्यक्रमों की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

Jun 20, 2026 - 10:08
0 13
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: यूपी के सभी जिलों में मंत्री संभालेंगे कमान, CM योगी आदित्यनाथ झांसी में होंगे शामिल


प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद झांसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व ब्रजेश पाठक लखनऊ में योग दिवस के कार्यक्रम की कमान संभालेंगे।


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह को मैनपुरी में उपस्थित रहेंगे।

धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ चित्रकूट, अनिल राजभर चंदौली, राकेश सचान कानपुर, अरविंद कुमार शर्मा मऊ, योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम की संभालेंगे कमान
इसी प्रकार आशीष पटेल मीरजापुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद, अनिल कुमार मुजफ्फरनगर, भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद व मनोज पांडेय को रायबरेली में योग दिवस कार्यक्रमों की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्रियों को भी अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी नामित मंत्रियों और नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करें। साथ ही योग दिवस के आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप देने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User