कातिल ने अपनी भाभी से खुलवाया घर का दरवाजा; भाई ने भाई को मारी गोली

किशोर दूर के रिश्ते में प्रशांत का भाई का लगता है। पिंकी ने दरवाजा खोला तो किशोर ने प्रशांत को बुलाने लिए कहा। प्रशांत बाहर आ गया। किशोर ने प्रशांत से कहा कि पापा को आपसे कुछ जरूरी बात करनी है, मगर आपका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। प्रशांत ने जैसे ही मोबाइल फोन पकड़ा तभी आरोपी किशोर ने तमंचे से फायर कर दी। 

May 07, 2026 - 22:12
0 4
 कातिल ने अपनी भाभी से खुलवाया घर का दरवाजा; भाई ने भाई को मारी गोली

गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी के गांव पूठरी में किशोर ने बुधवार रात करीब दस बजे घर का दरवाजा खुलवाकर रिश्ते के भाई प्रशांत चौधरी को तमंचे से गोली मार दी। तमंचा मौके पर ही गिर गयाम। आरोपी किशोर स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। 

घायल प्रशांत को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

निवाड़ी के गांव पूठरी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रशांत चौधरी मेरठ स्थित एक पब्लिकेशन में जॉब करते है। पत्नी पिंकी के अनुसार, बुधवार रात करीब दस बजे वह कमरे में सोने के लिए जा रहे थे। तभी मेरठ निवासी एक रिश्तेदार किशोर ने घर का दरवाजा खटखटाया। 

किशोर दूर के रिश्ते में प्रशांत का भाई का लगता है। पिंकी ने दरवाजा खोला तो किशोर ने प्रशांत को बुलाने लिए कहा। प्रशांत बाहर आ गया। किशोर ने प्रशांत से कहा कि पापा को आपसे कुछ जरूरी बात करनी है, मगर आपका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। प्रशांत ने जैसे ही मोबाइल फोन पकड़ा तभी आरोपी किशोर ने तमंचे से फायर कर दी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User