उप्र SIR पर CM Yogi ने किया बड़ा खुलासा, इन दो जिलों में बताया सबसे अधिक फर्जी वोटर- दिए ये निर्देश

रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों के सांसद, विधायक, मंडल प्रभारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान फर्जी वोटरों पर कड़ी नाराजगी जताई और अभियान को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया।

Dec 08, 2025 - 09:40
0 3
उप्र SIR पर CM Yogi ने किया बड़ा खुलासा, इन दो जिलों में बताया सबसे अधिक फर्जी वोटर- दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर बड़ी बात कही है। उन्होंने दो जिलों में सबसे अधिक फर्जी वोटर पाए जाने की बात कही। सीएम योगी ने इसमें अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर का नाम लिया। करीब 45 मिनट तक इस मुद्दे पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। 


रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों के सांसद, विधायक, मंडल प्रभारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान फर्जी वोटरों पर कड़ी नाराजगी जताई और अभियान को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के पास स्पष्ट डेटा है कि सबसे अधिक फर्जी वोटर अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में पाए गए हैं। इसके चलते विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुनरीक्षण कार्य समय पर हर हाल में पूरा होना चाहिए। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और फर्जी, मृत एवं बाहरी वोटरों के नाम सूची से हटाए जाएं।


योगी आदित्यनाथ ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि अगर आपको चुनाव जीतना है तो एसआईआर के कार्य में 100 फीसदी क्षमता लगानी होगी। अधिकारी चुनाव नहीं जितवाएंगे। यह काम संगठन और कार्यकर्ताओं को ही करना होगा।


अखिलेश यादव का नाम लिए बिना सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष पूरी खामोशी से चुनाव की तैयारियों में जुटा है और एसआईआर पर अत्यंत गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने चेताया कि विपक्ष की यह गंभीरता भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समझनी होगी। 

आप सभी को इससे दोगुनी मेहनत करनी होगी। सीएम योगी ने मिशन मोड में काम करने का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी के घर शादी भी है, तब भी परिवार का एक सदस्य एसआईआर के काम में लगा रहना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User