PM मोदी ,द ग्रेट ऑनर निशां पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने; मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान 

प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं। मोदी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री अबी और इथियोपिया के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री अबी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता, स्थिरता, और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

Dec 17, 2025 - 09:10
0 10
PM मोदी ,द ग्रेट ऑनर निशां पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने; मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार अदीस अबाबा में अंतरराष्ट्रीय सम्मलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया।


सम्मान से नवाजे जाने पर मोदी ने कहा कि यह मेरी लिए बड़े सम्मान की बात है और अविस्मरणीय अनुभव है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक नेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं। मोदी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री अबी और इथियोपिया के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री अबी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता, स्थिरता, और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क, संचार और आदान-प्रदान रहा है। भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध हमारे दोनों देश विविधता में एकता के प्रतीक हैं। दोनों देश शांति और मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ग्लोबल साउथ के प्रमुख भागीदार हैं और वैश्विक मंचों पर हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

इससे पूर्व पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को नई धार देने के मकसद से जार्डन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के बीच सामरिक, ऊर्जा व कारोबारी संबंधों को नई ऊंचाई देने की नींव रख दी है। एशिया, अफ्रीका और यूरोप के चौराहे पर स्थित जॉर्डन क्षेत्रीय स्थिरता का प्रतीक है और साथ ही आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ मजबूत आवाज उठाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User