युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

कई लोगों ने इस वीडियो पर सवाल उठाए और इसे कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली हरकत करार दिया। इसके बाद वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आरोपी का नाम अमित वर्मा है, जो मोठ का निवासी है।

Jun 08, 2026 - 19:07
0 12
युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगातार लगाम लगाने की कवायद जारी है। इस बीच झांसी में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है। पुलिस ने ये एक्शन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद लिया है, जिसमें युवक कार में बैठकर अवैध तमंचा लहराता नजर आ रहा है। 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान अमित वर्मा के रूप में हुई है।  गिरफ्तारी के बाद युवक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके हावभाव बदले नजर आए। इस वीडियो में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला झांसी के मोठ थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक कार के अंदर बैठकर तमंचे को लोड और अनलोड करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। 

कई लोगों ने इस वीडियो पर सवाल उठाए और इसे कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली हरकत करार दिया। इसके बाद वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आरोपी का नाम अमित वर्मा है, जो मोठ का निवासी है।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 12
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User