प्रेमी के प्यार में फंसी माँ को पापा का गला दबाते बेटी ने देखा, बोली- पापा के गले में कुछ फंसा है वही निकाल रही

अपने प्रेमी के साथ अवैध प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर निवासी नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद पति महेश राणा उम्र 35 की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कविता के बच्चों से पूछताछ की तो उसकी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि आहट सुनकर वह जग गई थी। उसने कमरे में देखा कि मम्मी पापा की छाती पर बैठी थी और मुंह पर हाथ रखा था। पूछने पर मम्मी ने बताया कि पापा के मुंह में कुछ फंस गया है उसे निकाल रही हूं।

Dec 05, 2022 - 16:12
0 445
प्रेमी के प्यार में फंसी माँ को पापा का गला दबाते बेटी ने देखा, बोली- पापा के गले में कुछ फंसा है वही निकाल रही

अपने प्रेमी के साथ अवैध प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर निवासी नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद पति महेश राणा उम्र 35 की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने लिए उसने पति को उसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह का काम करती थी, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद महेश के भाइयों को फोन कर फांसी लगाने की बात बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महेश राणा एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी कविता के अस्पताल में ही बीमा पॉलिसी का काम देखने वाले विनय शर्मा से प्रेम संबंध हो गए।

महेश को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। 29 नवंबर की रात महेश शराब के नशे में घर लौटा तब भी दोनों के बीच विनय को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। रात करीब 11 बजे कविता ने महेश की हत्या कर दी। 

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया पूछताछ में कविता ने बताया कि वह अक्सर विनय को छोड़ने के लिए कहता था। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो गई थी और गुस्से से भरी थी। 29 नवंबर की रात उनके बीच काफी झगड़ा हुआ तो उसका गुस्सा बड़ गया और आधी रात को महेश की छाती पर बैठ कर उसका मुंह तकिये और चादर से दबाकर मार दिया।

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा बेटी से पूछताछ और सर्विलांस से हुआ। पुलिस ने कविता के बच्चों से पूछताछ की तो उसकी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि आहट सुनकर वह जग गई थी। उसने कमरे में देखा कि मम्मी पापा की छाती पर बैठी थी और मुंह पर हाथ रखा था। पूछने पर मम्मी ने बताया कि पापा के मुंह में कुछ फंस गया है उसे निकाल रही हूं।  

महेश को मारने के बाद कविता ने विनय को व्हाट्सएप पर मैसेज कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उसे मैसेज भेजने के लिए भी मना किया था। उसी रात महेश ने अपने भाई यशवंत को फोन कर कहा था कि कविता और विनय उसे मार देंगे। उसका कविता से आज फिर झगड़ा हुआ है। यशवंत ने रोजाना का झगड़ा समझकर नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस ने बताया बच्चों से पूछताछ में पता चला कि विनय उनके घर अकसर आता था। पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया महेश कविता से मारपीट करता था तो कविता उसे बताती थी। कविता महेश को विनय से पिटवाने की धमकी देती थी। महेश भी अक्सर घर जाकर महेश को मारने की धमकी देता था। विनय ने बताया महेश उससे डरने लगा था। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी कविता और उसके साथी कुड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विनय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User