शादी होने में हो रही थी महीनो की देर, इसलिए अपनी ही अपनी होने वाली पत्नी को ले भागा युवक

शादी तय होने के बाद दोनों मोबाइल से एक-दूसरे से बातचीत करते थे. हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ने प्लान बनाया और पिछले महीने 8 नवंबर को घर से भाग गए. इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी बहुत खोजबीन की. सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की मदद ली. पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी कि बीते 2 दिसंबर को युवक और युवती दोनों पानापुर पहुंचे. लोगों ने ऐसा कदम उठाने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि दोनों की शादी की तारीख काफी दूर थी. जबकि वो दोनों जल्दी शादी करना चाहता थे.

Dec 05, 2022 - 13:50
0 355
शादी होने में हो रही थी महीनो की देर, इसलिए अपनी ही अपनी होने वाली पत्नी को ले भागा युवक

बिहार में सारण जिले के पानापुर में एक अजीबोगरीब जल्दी शादी करने का मामला सामने आया है. यहां एक युवक शादी में महीनों की देरी होने के कारण अपनी होने वाली पत्नी को लेकर भाग गया. जिसने भी इस बारे में सुना वो हैरान रह गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र और युवती पानापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवती के परिजनों ने दोनों के विवाह के पूर्व इसी साल मई में छेका रस्म की थी. जबकि शादी अगले साल मई महीने में होनी थी.  

शादी तय होने के बाद दोनों मोबाइल से एक-दूसरे से बातचीत करते थे. हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ने प्लान बनाया और पिछले महीने 8 नवंबर को घर से भाग गए. इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी बहुत खोजबीन की. सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की मदद ली. 

पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी कि बीते 2  दिसंबर को युवक और युवती दोनों पानापुर पहुंचे. लोगों ने ऐसा कदम उठाने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि दोनों की शादी की तारीख काफी दूर थी. जबकि वो दोनों जल्दी शादी करना चाहता थे. 

वहीं, पानापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार के हस्तक्षेप के बाद युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद युवती के परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनियों और पानापुर पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह मंदिर में करवाया गया. 

दोनों द्वारा उठाए गए इस कदम और पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी के पूरे इलाके में चर्चे हैं. दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग शादी को लेकर बातें कर रहे हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User