Congress Adhiveshan में बोली सोनिया गांधी- 'भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'

रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में  कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि "मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।"

Feb 25, 2023 - 16:38
0 48
Congress Adhiveshan में बोली सोनिया गांधी- 'भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'

कांग्रेस पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी यानी सोनिया गांधी अब राजनीति से सन्यास ले सकती हैं। इसके लिए उन्होंने महा अधिवेशन में इशारा कर दिया है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। इसमें एक साथ कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. इसी बीच सोनिया गांधी ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राजनीति से सन्यास लेने का इशारा किया है।
बता दे छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में  कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि "मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।"


उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, सोनिया ने कहा कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।
दरअसल रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन को आगे बढ़ाया। इसके बाद जब सोनिया गांधी ने मंच से कांग्रसियों को संबोधित किया तो उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने का इशारा किया। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User