Pathan Film Controversy- भगवा को बेशर्म बताया, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है, पठान के बेशर्म रंग गाने पर भड़के VHP-RSS

विश्व हिंदू परिषद के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने कहा कि गाने के कुछ सीन देखने लायक या बड़े पर्दे पर दिखाने लायक नहीं है. उन सीन्स पर तत्काल प्रभाव से बदलाव करने की बात कही गई है. RSS ने कहा- गाने में दीपिका के सीन के साथ-साथ उसके टाइटल बेशर्म रंग पर भी आपत्ति जताई है. संगठन ने कहा कि हिंदू सोसायटी इस तरह की फिल्म को कभी एक्सेप्ट नहीं करेगी.

Dec 16, 2022 - 11:23
0 141
Pathan Film Controversy- भगवा को बेशर्म बताया, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है, पठान के बेशर्म रंग गाने पर भड़के VHP-RSS

शाहरुख़ खान की 'पठान' फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' भले ही यंग जनरेशन की जुबां पर चढ़ गया है लेकिन इसके विरोध में भी बहुत से लोग मुस्तैद हैं. इस गाने को हिंदू महासभा से लेकर वीर शिवाजी समूह की नाराजगी सहने को मिली है. इसी के साथ अब विश्व हिंदू परिषद ने भी दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकनी पर सवाल उठाए हैं.

विश्व हिंदू परिषद के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने कहा कि गाने के कुछ सीन देखने लायक या बड़े पर्दे पर दिखाने लायक नहीं है. उन सीन्स पर तत्काल प्रभाव से बदलाव करने की बात कही गई है. RSS ने कहा- गाने में दीपिका के सीन के साथ-साथ उसके टाइटल बेशर्म रंग पर भी आपत्ति जताई है. संगठन ने कहा कि हिंदू सोसायटी इस तरह की फिल्म को कभी एक्सेप्ट नहीं करेगी. 

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने गाने को लेकर कहा कि इस गाने के कुछ सीन्स तो देखने के लायक भी नहीं है. ऐसे सीन्स में जल्द से जल्द बदलाव किया जाना चाहिए. दीपिका के सीन्स के अलावा टाइटल 'बेशर्म रंग' पर भी आपत्ति जताई जा रही है. बता दें कि 12 दिसंबर को ये गाना रिलीज हुआ था तबसे दीपिका कि भगवा रंग की बिकनी और गाने के बोल्ड सीन्स से लोग काफी आहत हुए हैं.

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. कहते है कि भगवा रंग को बेशर्म बताते हुए बेहूदा एक्टीविटीज करना, एंटी हिंदू मानसिकता है. ऐसे में स्पोकपर्सन विनोद बंसल ने अपने मैसेज में मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई और गाने में जल्द से जल्द बदलाव करने की चेतावनी दी है.

बुधवार को इस मामले पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो प्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि- फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कपड़े और वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है. वहीं गाना भी दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाना चाहिए. अन्यथा फिल्म को मध्य  प्रदेश में रिलीज की अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा. मंत्री के बयान के बाद प्रदेश में फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User