दिल्ली में प्राइमरी स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को छत से फेंका, हालत गंभीर

पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी नहीं की थी लेकिन टीचर उसे छत से फेंक दिया।

Dec 16, 2022 - 15:18
0 49
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को छत से फेंका, हालत गंभीर

दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल से एक टीचर ने एक छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की छात्रा को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है। डीबीजी रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली की एक बच्ची को टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके से पता चला कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को एक टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया। आरोप है टीचर ने छात्रा की पिटाई भी की थी।

पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी नहीं की थी लेकिन टीचर उसे छत से फेंक दिया।  देश बंधु गुप्ता रोड थाने के बीट ऑफिसर को लोगों की तरफ से एक स्कूली बच्ची को स्कूल के बिल्डिंग के पहली मंजिल से टीचर द्वारा नीचे फेंके जाने की सूचना मिली।  इस सूचना पर एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मी तुरंत ही फिल्मिस्तान के सामने मॉडल बस्ती के प्राथमिक विद्यालय यानी मौके पर पहुंचे।  साथ ही पुलिस ने मौके से भीड़ को हटा कर स्थिति को काबू में किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 5
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User