भांजे संग पति व दो बच्चे छोड़ भागी मामी, चढ़ा इश्क का बुखार, बोली- पति नहीं पसंद, करूंगी इससे ही शादी

झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला।

Dec 16, 2022 - 16:12
0 235
भांजे संग पति व दो बच्चे छोड़ भागी मामी, चढ़ा इश्क का बुखार, बोली- पति नहीं पसंद, करूंगी इससे ही शादी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग का प्रकाश में आया है। मामी और भांजा दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। मामी अपने दो बच्चों को घर ही छोड़ गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।  

महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला। 

पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं।  

पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र के गढ़ियागांव एक युवक की शादी 6 साल पहले एक युवती से हुई थी।  इस समय दोनों के दो बच्चे भी हैं।  शादी के कुछ समय बाद युवक का भांजा उसके घर पर आने जाना लगा।  धीरे-धीरे मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।  दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन घर से भाग गए। इधर जब परिजनों को  मामी और भांजे की कोई खबर नहीं मिली तो लड़के की मां ने प्रेमनगर थाने में शिकायत की कि उनका बेटा काफी दिन से घर से गायब है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User