नाबालिग बहन ने छोटे भाई को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हरियाणा के बल्लभगढ़ में 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने 12 साल के भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसे लगता था कि उसके माता-पिता उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं. पुलिस के सामने पूछताछ में जब लड़की ने इस बात का खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए.

Jun 01, 2023 - 07:05
0 86
नाबालिग बहन ने छोटे भाई को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हरियाणा के फरीदाबाद में नाबालिग लड़की ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है. हत्या की वजह सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल, बहन को लगता था कि उसके माता-पिता उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं. इसी के चलते उसने गला घोंटकर भाई की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की से उसके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ में 12 साल के बच्चे की उसके घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई. बच्चे की मां का कहना है कि वह और उसके पति दोनों नौकरी करते हैं. मंगलवार देर शाम जब वापस आए तो देखा कि उसका बेटा चादर ओढ़कर लेटा था. पहले बेटे को जगाने की कोशिश की, जब वह नहीं जागा तो चादर हटाकर देखा तो होश उड़ गए. बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जबकि घर में उस समय केवल वह और उसकी बड़ी बहन ही थे.

पुलिस ने नाबालिग से की पूछताछ तो हुआ खुलासा: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस का इस मामले में पहला शक मृतक बच्चे की 15 साल की बहन पर गया. जब परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो हत्या की जो वजह सामने आई, उसे सुनकर परिजनों और अधिकारियों होश उड़ गए.

नाबालिग को लगता था- माता-पिता भाई से ज्यादा प्यार करते हैं:

दरअसल, नाबालिग लड़की ने बताया कि वह और उसका भाई उत्तर प्रदेश में अपने दादा दादी के पास रहकर पढ़ते थे. गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले ही वह अपने माता-पिता के पास बल्लभगढ़ पहुंचे थे.  पुलिस के मुताबिक, बच्ची को लगता था कि उसके माता-पिता अपने बेटे से ज्यादा प्यार करते हैं. परिजनों ने उसे मोबाइल दिया था.

नाबालिग बहन ने भाई से मांगा था मोबाइल:

मंगलवार को उसका भाई गेम खेल रहा था, तभी लड़की ने मोबाइल मांगा. इस पर भाई ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया. इस पर गुस्से में आकर बहन ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने लड़की को पेश करने की तैयारी कर रही है. मृतक बच्चे की मां का कहना है कि जब बच्चे की हत्या हुई तो बेटी ही मौजूद थी.

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 12
Angry Angry 15

Comments (0)

User