Bareilly: आलिम बना 'आनंद', हाथ में कलावा, फिर गर्भपात, मंदिर में भरी मांग,धर्म परिवर्तन का दबाव, दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म

यूपी के बरेली में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर कंप्यूटर कोचिंग कर रही हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर मंदिर में जाकर उससे शादी कर ली. इसके बाद अपने दोस के कमरे पर ले जाकर उसस्के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया.

Jun 01, 2023 - 07:27
0 130
Bareilly: आलिम बना 'आनंद', हाथ में कलावा, फिर गर्भपात, मंदिर में भरी मांग,धर्म परिवर्तन का दबाव, दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म

इन दिल्ली में हुई साक्षी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर लव जिहाद पर चर्चा तेज हो गई है। बरेली से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दूसरे समुदाय का युवक हाथ में कलावा बांधता था। युवकी को भरोसे में लिया और मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया।

बता दे यूपी के बरेली में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर कंप्यूटर कोचिंग कर रही हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर मंदिर में जाकर उससे शादी कर ली. 

इसके बाद अपने दोस के कमरे पर ले जाकर उसस्के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया. बाद में जब युवती को उसकी असलियत पता चली तो उसने देवरनियां थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी आलिम को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला राजेंद्रनगर कालोनी का है जहां देवरनियां की रहने वाली युवती कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी. साथ ही पढ़ने वाले आलिम ने उससे आनंद बनकर दोस्ती की. आलिम ने दोस्ती की दुहाई देते हुए मंदिर में ले जाकर युवती के मांग में सिंदूर भर दिया और अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए. 

जिसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब युवती गर्भवती हो गई तब वह एक दिन अचानक से आलिम के घर पहुंच गई. उसके बाद उसे पता चला कि यह हिंदू लड़का नहीं मुस्लिम है. जिसके बाद मुस्लिम युवक और उसके परिजनों ने निकाह और धर्म परिवर्तन करने की बात कही. पीड़िता को गर्भपात की दवा खिला दी जिसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल हाफिजगंज में ले जाकर युवती का गर्भपात करा दिया। पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दे दी.

इस मामले में पहले तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लेकिन जब पीड़िता ने अफसरों को ट्वीट किया उसके बाद देवरनियां थाना पुलिस ने 376, 313, 323, 504, 506 के तहत आरोपी आलिम, साबिर, वाजिद, नाजिम, बहन शिफा और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शरू कर दी है.

दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता राजेन्द्र नगर में कम्यूटर कोचिंग करने जाती थी. जादौपुर से एक लड़का कोचिंग पढ़ने आता था, जिसने अपना नाम आनन्द बताता था. हाथ में कलावा भी बांधता था. इस बीच दोनों में दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई. फिर उसने शादी करने की बात कही. 

पीड़िता ने बताया कि वह उसके वहकावे मे आ गयी.13 मार्च 2022 को समय लगभग 10 बजे सुबह राधा कृष्ण मन्दिर वाईपास रोड बरेली में उसने शादी का झांसा देकर मांग में सिंदूर भर दिया।उसके बाद वह उसे रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पास अपने दोस्त तालिम के कमरे पर लेजाकर शारीरिक संबंध बनाये. 

आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा. उसने राजरानी होटल 100 फुटा रोड बरेली मे कई बार शारीरिक शोषण किया. जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो पुनः 17 मार्च 2023 को राजरानी होटल मे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये. 

उसके बाद जब पीड़िता को शक हुआ तो वह जादौपुर गांव पहुंची. तब पता चला उसका असली नाम मोहम्मद आलिम पुत्र मोहम्मद साबिर है. उसके पिता साबिर, भाई बाजिद और नाजिम, बहन शिफा व मां ने पहले गर्भपात करने का दबाब बनाया. इसके बाद सभी आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. 

इनकार करने पर सभी ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया. आलिम ने दिनांक 5 मई 2023 को गर्भपात कराने के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लाकरखिला दी और फिर घर वापस भेज दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी. 

इसके बाद 11 मई को उसने अपने घर बुलाया, वहां सभी परिवार वाले मौजूद थे. उन्होने पीड़िता को आलिम के साथ गर्भपात कराने नर्सिंग होम हाफिजगंज भेज दिया. वहां आलिम ने पीड़िता का गर्भपात करा दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देगें.

What's Your Reaction?

Like Like 31
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 11
Angry Angry 18
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User