दो लड़कियों से शादी, कई से अफेयर, तीसरी को किडनैप कर निकाह की तैयारी में था, गिरफ्तार किया गया

नाबालिग हिन्दू छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने डेढ़ महीने पहले अपहरण हुई नाबालिग लड़की को बरामद किया। साथ ही आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान नाबालिग से निकाह करने की तैयारी में था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है।

Jan 26, 2023 - 20:31
0 126
दो लड़कियों से शादी, कई से अफेयर, तीसरी को किडनैप कर निकाह की तैयारी में था, गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस एक नाबालिग लड़की की किडनैपिंग का केस सुलझाने में लगी थी और जब पुलिस लड़की और लड़की के किडनैपर तक पहुंची तो हैरान रह गई। दरअसल गाजियाबाद से एक हिंदू लड़की का किडनैप कर उसका निकाह  कराया जा रहा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया और पूरी कहानी सामने आ गई। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक ने अपने जाल में फंसाया था। आरोपी का नाम सलमान है जो कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। 
बता दे गाजियाबाद में नाबालिग हिन्दू छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने डेढ़ महीने पहले अपहरण हुई नाबालिग लड़की को बरामद किया। साथ ही आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान नाबालिग से निकाह करने की तैयारी में था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है। उस पर लव जिहाद गिरोह से जुड़े होने का शक है। अब पुलिस बच्ची का मेडिकल कराकार अदालत में बयान दर्ज कराएगी।
गोविंदपुरम निवासी 15 वर्षीय लड़की 14 दिसंबर 2022 को घर से दूध लेने के लिए गई और वापस नहीं लौटी। घरवालों को जानकारी मिली कि सलमान ने उसको अगवा कर लिया है। किशोरी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने कविनगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज कराया।
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। वह कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि अपहरण के बाद लड़की को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर रखा गया। आरोपी लगातार मोबाइल नंबर बदल रहा था, ताकि लोकेशन न मिले। अपहरण में शामिल सलमान के दोस्त मुहीद को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आरोपी सलमान ने अपने एक साथी की मदद से गाजियाबाद के कविनगर इलाके में रहने वाली एक लड़की को बहला पुसला कर अपने एक दोस्त की मदद से अगवा कर लिया। आरोपी लड़की के साथ निकाह करने जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ है कि 26 साल का आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और एक नहीं बल्कि दो शादियां कर चुका है। आरोपी की दो में से एक पत्नी हिंदू है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी के कई युवतियों से संबंध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 5
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User