वैलेंटाइन डे मनाते प्रेमी-प्रेमिका एक साथ पकड़े गए, गांव वालो ने करा दी शादी

25 साल का युवक पास के गांव की रहने वाली 22 साल की प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था. सोमवार की रात को जब दोनों एक साथ मौजूद थे, तो उन दोनों को ग्रामीणों ने देख लिया. इसके बाद उन्हें पकड़कर साथ में ले गए. प्रेमी और प्रेमिका के परिवारवालों को बुलाया गया और मामले से अवगत कराया गया.

Feb 14, 2023 - 21:39
0 134
वैलेंटाइन डे मनाते प्रेमी-प्रेमिका एक साथ पकड़े गए, गांव वालो ने करा दी शादी

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की उससे शादी करा दी गई. प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिवार की रजामंदी के बाद ग्रामीणों के सामने ही युवक ने युवती की मांग भरी. मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी केस दर्ज नहीं कराया है. युवक और युवती एक ही समाज के हैं. दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद उनकी शादी करा दी गई है. घटना बिहार के नालंदा जिले के गांव की है.


दरअसल, पटना जिले सैदपुर गांव का रहने वाला 25 साल का युवक पास के गांव की रहने वाली 22 साल की प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था. सोमवार की रात को जब दोनों एक साथ मौजूद थे, तो उन दोनों को ग्रामीणों ने देख लिया. इसके बाद उन्हें पकड़कर साथ में ले गए. प्रेमी और प्रेमिका के परिवारवालों को बुलाया गया और मामले से अवगत कराया गया. काफी देर हुई बातचीत के बाद दोनों परिवार युवक-युवती की शादी के लिए राजी हो गए.


रात बीतने के बाद मंगलवार सुबह दोनों के परिवारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक-युवती की शादी करा दी गई. बिना बारात, पंडित के हुई इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है. घटना के जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवक अपनी प्रेमिका से शादी करता नजर आ रहा है.


बताया गया कि युवती के गांव में प्रेमी के रिश्तेदार रहते हैं. वह यहां पर आता रहता था. इसी बीच उसका युवती से संपर्क हुआ और दोनों के बीच मेल-जोल शुरू हो गया. दोनों के एक साथ पकड़े जाने के बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर उनकी शादी करा दी गई है.


वहीं, इस मामले पर थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा का कहना है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव गया था. इस दौरान दोनों को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करा दी गई है. दोनों की बालिग हैं और एक ही समाज के हैं. साथ ही दोनों के परिवारों की ओर से इस शादी को मंजूरी दी गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 4
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User