नोटों की गड्डियां बन गईं मिट्टी, महिला ने जैसे ही बैंक का लॉकर खोला, रह गई हैरान

उदयपुर के पंजाब नेशनल बैंक में एक महिला कस्टमर को लॉकर संख्या 265 आवंटित थी. जब महिला ने जाकर अपने लॉकर को खोला तो उसके अंदर रखे हुए नोटों की गड्डियां मिट्टी बन चुकी थीं. यह सब देखकर कस्टमर चौंक गई और घबराई हुई बैंककर्मियों के पास गई.

Feb 14, 2023 - 11:46
Updated: 3 years ago
0 97
नोटों की गड्डियां बन गईं मिट्टी, महिला ने जैसे ही बैंक का लॉकर खोला, रह गई हैरान

कई बार ग्राहक बैंक में लॉकर लेकर उसमें अपना पैसा या कुछ अन्य चीजें रख देते हैं. इसी लॉकर से कभी कभी चौंकाने वाली खबरें आ जाती हैं. कुछ इसी तरह की एक खबर राजस्थान के उदयपुर से सामने आई है. उदयपुर के पंजाब नेशनल बैंक में एक महिला कस्टमर को लॉकर संख्या 265 आवंटित थी. लेकिन उसको कहां पता था कि उसके लाखों रुपयों को लॉकर के अंदर भी दीमक चट कर चुकी है.

जब महिला ने जाकर अपने लॉकर को खोला तो उसके अंदर रखे हुए नोटों की गड्डियां मिट्टी बन चुकी थीं. यह सब देखकर कस्टमर चौंक गई और घबराई हुई बैंककर्मियों के पास गई. लेकिन बैंककर्मी भी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए.


यह घटना राजस्थान के उदयपुर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के महेश नामक एक शख्स की पत्नी सुनीता ने अपने नाम से पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर लिया था. जानकारी के मुताबिक महिला ने लॉकर में 2.15 लाख रुपए रखे हुए थे. पिछले साल मई माह में लॉकर को खुलवा कर देखा था तब तक तो नोट पूरी तरह सुरक्षित थे. इसके बाद वह महिला हाल ही में जब बैंक गई तो वह भौचक्की रह गई. 

हाल ही में वह महिला अपने बैंक लॉकर को चेक करने गई तो वहां नोटों की गड्डी की बजाय मिट्टी का ढेर मिला. बताया गया कि महिला ने गुरुवार को लॉकर खुलवाया था. उसे वहां नोटों की गड्‌डी मिट्टी के पाउडर की तरह हो चुकी थी. ऐसी आशंका है कि नोटों के बंडल को दीमक चाट गए हैं. पीड़िता का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया, इसलिए कैश का नुकसान हुआ है. 

अब बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर 20 से 25 ऐसे लॉकर हैं जिनके अंदर दीमक लगी होने की आशंका है. बैंककर्मी वक्त रहते अगर इसका समाधान कर देते तो लॉकर में रखे सामान तक दीमक नहीं पहुंच पाती. लेकिन बैंककर्मियों के ध्यान नहीं देने की वजह से लोगों का नुकसान हो गया.

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामले पर बैंक शाखा की तरफ से बयान सामने आया है. सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार का कहना है कि ग्राहक के नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. ग्राहक को वापस बुलाया है ताकि समस्या का समाधान किया जा सके. बताया जा रहा है कि बैंक में सीलन और दीमक की परेशानी है, शायद इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई है. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User