अनोखे मामले से डॉक्टर्स भी हैरान! 5 दिन में 4 बच्चों की मां बनी 31 साल की अमीना, डिलीवरी भी हुई नॉर्मल

यह दुर्लभ और अनोखा मामला मुरादाबाद के प्रसिद्ध तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) हॉस्पिटल का है। जानकारी के अनुसार, संभल की रहने वाली अमीना नाम की महिला की प्रेग्नेंसी शुरुआत से ही काफी हाई-रिस्क मानी जा रही थी। शुरुआती जांच में जब डॉक्टरों को पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं, तो अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया जो लगातार अमीना की सेहत पर नजर रख रही थी।

May 18, 2026 - 09:10
0 13
अनोखे मामले से डॉक्टर्स भी हैरान! 5 दिन में 4 बच्चों की मां बनी 31 साल की अमीना, डिलीवरी भी हुई नॉर्मल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां संभल की रहने वाली एक 31 वर्षिय महिला ने महज 5 दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी बच्चे बिना किसी ऑपरेशन के, यानी नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुए हैं। इस अनोखे मामले की खबर से सब हैरान हैं। 

यह दुर्लभ और अनोखा मामला मुरादाबाद के प्रसिद्ध तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) हॉस्पिटल का है। जानकारी के अनुसार, संभल की रहने वाली अमीना नाम की महिला की प्रेग्नेंसी शुरुआत से ही काफी हाई-रिस्क मानी जा रही थी। शुरुआती जांच में जब डॉक्टरों को पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं, तो अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया जो लगातार अमीना की सेहत पर नजर रख रही थी।

इस अनोखी डिलीवरी की शुरुआत 9 मई को हुई, जब अमीना ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबको चौंका दिया। पहली डिलीवरी के पूरे 5 दिन बाद, यानी 14 मई को अमीना को दोबारा लेबर पेन हुआ। इस बार उन्होंने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। इस तरह अमीना अब कुल चार बच्चों दो बेटे और दो बेटियां की मां बन चुकी हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि एक साथ चार बच्चों का गर्भ में होना और उन सभी का नॉर्मल डिलीवरी के जरिए सुरक्षित पैदा होना बेहद दुर्लभ मामलों में गिना जाता है। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन का सहारा लेना पड़ता है।अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जन्म के समय एक बच्चा थोड़ा कमजोर था, जिसे एहतियातन कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन राहत की बात यह है कि वर्तमान में मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User