हिन्दू लड़की समझ की शादी- निकली हसीना बानो, पति पर धर्म बदलने का दबाव, नहीं तो सर कलम

जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे।

Sep 17, 2022 - 10:35
0 111
हिन्दू लड़की समझ की शादी- निकली हसीना बानो, पति पर धर्म बदलने का दबाव, नहीं तो सर कलम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पास बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। 

जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। अब उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी का अचानक झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ने लगा। उसने मजार जाना, नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करती है और जान से मरवाने की धमकी देती है। 

आरोप है कि 11 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी और बच्चों से भी जबरन नमाज पढ़ा रही थी। मना करने पर लड़ाई पर उतारू हो गई। 12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा आशापुर थाना कोतवाली अयोध्या चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के लोग को लेकर आए और बोले कि पूजा मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है। 

विरोध करने पर सभी लोग हमलावर हो गए उसे जाति सूचक गाली दी। कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे। इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान, बैंक कागजात छीन लिए। इसके बाद जब उसने घर में रखे बाक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्री अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ था। अब जगबीर को इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नही करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 7
Wow Wow 3
Sad Sad 1
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User