मुरादाबाद दंपती हत्याकांड: फरार इनामी फरजंद और सुहैल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपितों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। राजा के शरीर पर 40 और पत्नी के छह घाव थे। पुलिस इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी। वहीं, गुरुवार शाम सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित व उसके चचेरे भाई को भी पकड़ लिया।

Apr 24, 2026 - 10:39
0 5
मुरादाबाद दंपती हत्याकांड: फरार इनामी फरजंद और सुहैल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दंपती की चाकुओं से गोदकर हत्या में 25-25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित फरजंद और चचेरे भाई सुहैल की गुरुवार शाम सात बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने गुरुवार को ही चारों आरोपितों पर इनाम घोषित किया था।

इससे पहले पुलिस ने दंपती के हत्याकांड के आरोपित फहीम को वारदात के कुछ देर बाद और दूसरे आरोपित अनस को मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा था। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मुख्य आरोपित समेत दो की गिरफ्तारी के बाद चार लोग पकड़े जा चुके।

शुऐब ने बताया कि राजा ने फहीम से एक कमरे का मकान 2.26 लाख रुपये में खरीदा था। राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे। 24 हजार रुपये बकाया था। राजा से नए रेट के हिसाब से 40 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। सोमवार रात करीब 8:15 बजे फहीम का बेटा फरजंद, चचेरे भाई सुहैल और साथी अनस को लेकर राजा के घर में घुस आया।

आरोपितों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। राजा के शरीर पर 40 और पत्नी के छह घाव थे। पुलिस इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी। वहीं, गुरुवार शाम सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित व उसके चचेरे भाई को भी पकड़ लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User