अखिलेश यादव की मां पर विवादित टिप्पणी के दावों के बीच सुषमा खर्कवाल का बड़ा बयान
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए मेयर पर गंभीर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनकी दिवंगत माताजी का नाम लेकर एक महिला का अपमान किया है. अखिलेश ने लिखा था कि राजनीतिक मजबूरी में किसी की मां का अपमान करना शोभा नहीं देता और वह इसके लिए किसी माफी की उम्मीद भी नहीं रखते.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बीच लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मेयर ने साफ तौर पर दावा किया है कि उन्होंने अखिलेश यादव की मां के खिलाफ कोई भी विवादित बयान नहीं दिया है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके भाषण का गलत मतलब निकाला गया और उन्होंने केवल महिलाओं के सम्मान की बात की थी. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई थी.
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए मेयर पर गंभीर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनकी दिवंगत माताजी का नाम लेकर एक महिला का अपमान किया है. अखिलेश ने लिखा था कि राजनीतिक मजबूरी में किसी की मां का अपमान करना शोभा नहीं देता और वह इसके लिए किसी माफी की उम्मीद भी नहीं रखते.
उन्होंने कहा कि मेयर को अकेले में बैठकर अपने शब्दों पर पछतावा करना चाहिए क्योंकि उनके शब्द एक बेटे के लिए बहुत पीड़ादायक हैं. इस पोस्ट के बाद ही यूपी की राजनीति में उबाल आ गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)