दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; यूपी-पंजाब और हरियाणा में 40°C पार पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में हीटवेव परेशान करेगी।

 दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; यूपी-पंजाब और हरियाणा में 40°C पार पहुंचा तापमान

उत्तर भारत के राज्यों में आज भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके लिए भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब आदि मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके 42°C से 44°C तक पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा में पड़ेगी भीषण गर्मी_हरियाणा में लू के साथ-साथ 'गर्म रातों' की स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

पंजाब में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप के कारण लू चलने के आसार हैं। इसके विपरीत, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 23 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

इससे आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल, मैदानी इलाकों के निवासियों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।