केदारनाथ धाम के खुले कपाट, हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सीएम धामी ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से सफाई को लेकर अपील की. साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर भी कहा कि हमने अच्छी व्यवस्था की है. लेकिन इसको बनाए रखना श्रद्धालुओं की भी जिम्मेदारी है.
केदारनाथ धाम का कपाट आज खुल गया. सुबह 8 बजे के बाद मंदिर के कपाट खोले गए. इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया. करीब 51 क्विंटल फूलों से धाम को सजाया गया है.
कपाट के खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा भी की. केदार धाम में इस वक्त कड़क ठंड है, फिर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. अब 22 अप्रैल से लेकर अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे.
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सीएम धामी ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से सफाई को लेकर अपील की. साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर भी कहा कि हमने अच्छी व्यवस्था की है. लेकिन इसको बनाए रखना श्रद्धालुओं की भी जिम्मेदारी है.
पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए हैं. मंदिर के बाहर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के नाम से पूजा की.
बाबा केदार के धाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है. सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरी घाटी गूंज गई.