करीब से बचे राष्ट्रपति ट्रंप, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग

Apr 26, 2026 - 08:46
0 6
करीब से बचे राष्ट्रपति ट्रंप, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय बाल-बाल बच गए जब वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग हुई। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। 

इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है।  वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे, उन्हें भी तुरंत बाहर निकाला गया।

बता दे कि वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। स्थानीय समयानुसार ये फायरिंग शनिवार रात 8:30 बजे के आसपास हुई है। 

इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस और उनकी कैबिनेट के लोग भी शामिल थे। होटल में हुई फायरिंग में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं, उन्हें मौका रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

फायरिंग की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के वक्त ट्रंप मंच पर बैठे हैं और वह चौंक जाते हैं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। वहां मौजूद कई लोग टेबल के नीचे छिप जाते हैं।

वहीं इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-' डी.सी. में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी से और बहादुरी से काम किया। 

शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम “शो को जारी रखें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे। उस फ़ैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें इसे फिर से करना होगा।'

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User