जबरदस्ती Kiss करना पड़ा युवक को भारी, लड़की ने दांतों से काटकर अलग कर दिया होंठ

अकेले खेत में काम कर रही महिला को देखकर एक युवक ने जबरन उसे Kiss करने की कोशिश की. इसी दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने दांतों से उसके होंठ ही काट डाले, जिससे आरोपी युवक दर्द से कराह उठा. फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.

Feb 06, 2023 - 14:15
0 164
जबरदस्ती Kiss करना पड़ा युवक को भारी, लड़की ने दांतों से काटकर अलग कर दिया होंठ

मेरठ में एक महिला ने अपने साहस से खुद को बचा लिया और युवक को ऐसा सबक सिखाया जो उसे जिंदगी भर याद रहेगा. दरअसल अकेले खेत में काम कर रही महिला को देखकर एक युवक ने जबरन उसे Kiss करने की कोशिश की. इसी दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने दांतों से उसके होंठ ही काट डाले, जिससे आरोपी युवक दर्द से कराह उठा. फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.  
जिले के दौराला थाना इलाके स्थित अझोंता के जंगल में शनिवार दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी. उसे अकेली देख वहां से गुजर रहे युवक ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं. युवक ने लड़की का जबरन चुंबन (Kiss) लेने की कोशिश की, जिस पर बहादुर लड़की ने साहस दिखाते हुए युवक का एक होंठ अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया और आरोपी से भिड़ गई.
दरअसल यह पूरा मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां शनिवार दोपहर एक महिला खेत में काम कर रही थी. आरोप है कि महिला को अकेला देख वहां से गुजर रहा एक युवक आया और उसने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहित सैनी के तौर पर हुई है. युवक थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


आरोप है कि इस दौरान युवक ने महिला के साथ रेप की कोशिश की और उसे जबरन किस करने की कोशिश करने लगा. जिस पर महिला ने साहस दिखाते हुए युवक का होंठ ही अपने दांतों से काट डाला और खुद को बचा लिया. युवक का होंठ अलग हो गया और आरोपी युवक बुरी तरह से घायल हो गया. युवक दर्द से चिल्लाने लगा, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, युवक के होंठ का टुकड़ा वहीं पड़ा था. पुलिस ने आरोपी के होंठ के टुकड़े को उठाकर पैकेट में रखा और पैकेट को सील कर दिया. पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सीएससी में भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक,  पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित सैनी बताया है. पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इस मामले पर थाना दौराला के थानेदार संजय शर्मा ने बताया, “महिला अपने खेत में काम कर रही थी. वहां से पैदल युवक निकल रहा था और उस ने जाकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी. युवक ने महिला को किस करने की कोशिश की, जिस पर महिला ने दांतों से उसके होंठ को काट दिया. महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक का इलाज कराया जा रहा है. युवक का नाम मोहित सैनी है.“

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 9
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User