UP Weather: यूपी में 'आसमान से बरसेगी आग': आगरा-प्रयागराज में खतरनाक हीटवेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम फिर से शुष्क होने वाला है. शनिवार को धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.

Apr 18, 2026 - 09:46
0 12
UP Weather: यूपी में 'आसमान से बरसेगी आग': आगरा-प्रयागराज में खतरनाक हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच शुक्रवार शाम मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोगों के चेहरे खिल गए. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में अचानक धूल भरी आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने बढ़ते पारे पर लगाम लगा दी है.

 इस दौरान यूपी के एक बड़े हिस्से में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई. इन तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम फिर से शुष्क होने वाला है. शनिवार को धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल 2026 को मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने की संभावना है. IMD रिपोर्ट के अनुसार पूरे राज्य में आसमान साफ रहेंगे.  बारिश की कोई संभावना नहीं है.  दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच सकता है. 


अधिकतम तापमान 38°C से 43°C के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22°C से 25°C तक रहने का अनुमान है.आगरा, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में गर्मी का असर ज्यादा तेज महसूस होगा. राज्य के बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User