बरेली हाईवे पर ट्रक-ईको की भीषण टक्कर, दो की मौत, कई घायल

थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर ईको और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में ईको पर सवार 10 व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

Apr 18, 2026 - 09:52
0 13
बरेली हाईवे पर ट्रक-ईको की भीषण टक्कर, दो की मौत, कई घायल

बरेली पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बरेली भेजा गया। इससे सड़क यातायात बाधित हो गया, जिसको पुलिस ने सुचारू कराया। 


थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर ईको और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में ईको पर सवार 10 व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस बारे में एएसपी विक्रम दहिया ने दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, एक अन्य घायल को चिकित्सकों ने हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक घायल का इलाज किया जा रहा है। बाकी छह घायलों को बाद उपचार के बाद उनके स्वजन अपने साथ ले गए हैं। प्रकरण में प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User