Akshaya Tritiya 2026: जानिए किन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबानआज अक्षय तृतीया पर बने कई राजयोग

इस दिन मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके अलावा मीन राशि में त्रिग्रही योग का भी संयोग हैं और इस दिन शुक्र के अपनी राशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इन सभी तरह के शुभ योगों के प्रभाव के चलते दिन बहुत ही विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। 

Apr 19, 2026 - 09:18
0 12
Akshaya Tritiya 2026: जानिए किन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबानआज अक्षय तृतीया पर बने कई राजयोग

अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और शुभ कार्य करने का विशेष महत्व होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर कई ग्रहों के संयोग से राजयोगों का निर्माण हुआ है।

इस दिन मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके अलावा मीन राशि में त्रिग्रही योग का भी संयोग हैं और इस दिन शुक्र के अपनी राशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इन सभी तरह के शुभ योगों के प्रभाव के चलते दिन बहुत ही विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आपका कोई बड़ा काम बन सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। निवेश से बेहतर लाभ मिलने के योग हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया लाभकारी साबित होगी। लंबे समय से अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों के ऊपर कामयाब होंगे। पारिवारिक सुखों में इजाफा होगा। जो 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस अक्षय तृतीया पर भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर और मजबूत रहेगी। सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग जमीन या घर आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ और कारगर रहेगी। मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर आपके जीवन में अपार सफलतता के द्वार खोलेंगे। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम की सराहना होगी। वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बनेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User