Chardham Yatra:  आज से खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट: अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का होगा आगाज

पुलिस की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटकर सुपरजोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां हैं। 

आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है। आज सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मां गंगा और यमुना मंदिर के कपाट खुलेंगे। यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे, जबकि गंगोत्री मंदिर के कपाट शुभ मुहूर्त में 12 बजकर 15 मिनटपर खुलेंगे। गंगा और यमुना जी के स्वागत के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मुख्य मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

इसके साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही यात्रा रूटों सहित दोनों धामों में दुकानें सज चुकी हैं। होटल यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। हीना और दोबाटा स्क्रीनिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की तैनाती के साथ आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

पुलिस की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटकर सुपरजोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां हैं। 

साथ ही 12 पर्यटन पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। चारधाम यात्रा के धाम व यात्रा मार्ग पर दो अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 250 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल 140 होमगार्ड, 500 पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही एक कम्पनी पीएसी, दो टीम एटीएस, दो टीम बीडीएस, छह टीम एसडीआरएफ, नौ टीम फायर और चार सीपीयू हॉक टीमों की नियुक्ति की गई है। धाम में एक-एक खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।