PM Modi Road Show in Varanasi: पीएम मोदी ने विश्वनाथ धाम में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का किया अभिवादन

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 

PM Modi Road Show in Varanasi: पीएम मोदी ने विश्वनाथ धाम में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का किया अभिवादन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे।


इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। 

बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बने प्वॉइंट पर कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा। बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं।

लहुराबीर चौराह पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं काफी खुश नजर आईं। 

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं।