क्या उत्तर भारत का तापमान 'शून्य' से नीचे चला जाएगा? इस मौसम एजेंसी ने बताई सच्चाई
खबरों में दिल्ली समेत पूरे भारत में तापमान शून्य से नीचे गिरकर -4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की बात कही जा रही है। इस खबर ने जहां कई लोगों को चिंतित कर दिया है तो कई लोग अभी से सावधानी बरतने लगे हैं।
कुछ दिनों से खबरों में दिल्ली समेत पूरे भारत में तापमान शून्य से नीचे गिरकर -4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की बात कही जा रही है। इस खबर ने जहां कई लोगों को चिंतित कर दिया है तो कई लोग अभी से सावधानी बरतने लगे हैं। लेकिन अब इन खबरों पर एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा एजेंसी स्काईमेट ने अपना बयान जारी किया है।
स्काईमेट ने कहा है कि उत्तर भारत में -4 डिग्री तापमान जाने की खबर महज अफवाह है। अखबारों और टीवी चैनलों द्वारा यह एक गलत भविष्यवाणी है। यह पब्लिसिटी पाने का कुछ नया तरीका है। कृपया ऐसी निराधार अफवाहों पर विश्वास न करें। पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है।
स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं उठता है। दिल्ली में जल्द ठंड से निजात मिलने लगेगी। स्काईमेट एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री और अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री हो सकता है, लेकिन यह कहीं भी 0 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के पहले हिस्से में लगभग अभूतपूर्व ठंड दर्ज होने के बाद एजेंसी ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों - सीकर और चूरू में सबजीरो न्यूनतम तापमान संभव है।
What's Your Reaction?
Like
10
Dislike
0
Love
2
Funny
7
Wow
3
Sad
0
Angry
0
Comments (0)