UP Weather Update: यूपी में मानसून बारिश पर लगा ब्रेक, उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां पश्चिमी व दक्षिणी जिलों तक सीमित रहेंगी। ऐसे में सामान्य से अधिक आर्द्रता होगी। प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। 8 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Jul 05, 2026 - 09:31
0 10
UP Weather Update: यूपी में मानसून बारिश पर लगा ब्रेक, उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी


उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी, जबकि उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

बता दे कि उत्तरी ओडिशा के तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता में कमी आयी है। इस कारण प्रदेश के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। अगले दो दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उमस में वृद्धि के भी आसार हैं।


मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां पश्चिमी व दक्षिणी जिलों तक सीमित रहेंगी। ऐसे में सामान्य से अधिक आर्द्रता होगी। प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

इसके दो दिनों बाद प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी। सिंह के अनुसार प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

शनिवार को लखनऊ सहित कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई। राजधानी का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में प्रयागराज में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा और बस्ती में अधिकतम तापमान 40-40 डिग्री सेल्सियस रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User