दर्दनाक हादसा- आगरा के हॉस्पिटल में भीषण आग, संचालक और उसके बेटे-बेटी की मौत, तीन मरीज गंभीर

Oct 05, 2022 - 11:03
0 79
दर्दनाक हादसा- आगरा के हॉस्पिटल में भीषण आग, संचालक और उसके बेटे-बेटी की मौत, तीन मरीज गंभीर

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के शाहगंज स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त अस्पताल में 7 मरीज भर्ती थे, जिन्हें जिन्हें फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है. बता दें कि अस्पताल ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि संचालक डॉक्टर राजन अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं.

आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है. घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

हॉस्पिटल में पहली मंजिल पर एक कमरे में रखे फोम के गंद्​दों में आग लग गई. उसी तल पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन, उनके पिता गोपीचंद, पत्नी मधुराज, बेटी शालू, बेटे लवी और ऋषि के साथ ही रिश्तेदार तेजवीर थे. गोपीचंद और लवी सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने गद्​दों वाले कमरे में आग लगी देख. उन्होंने गद्​दों को बाहर निकालने की कोशिश की. तब तक आग से धुंआ अंदर की ओर पहुंच गया. इसी बीच डॉ. राजन ने अंदर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद वे परिवार सहित अंदर फंस गए. धुंआ नीचे हॉस्पिटल में भी पहुंच गया. इस बीच चार भर्ती मरीज को सकुशल बाहर निकालकर दूसरे हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया. दमकलकर्मी पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी. डॉ राजन उनकी बेटी शालू और बेटे ऋषि इन तीन मौतों की अभी तक पुष्टि हो चुकी है. बड़े बेटे लवी की हालत गंभीर है मां मधुराज उर्फ राजरानी खतरे से बाहर हैं.

सीएम योगी ने जनपद आगरा के एक अस्पताल में लगी आग में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.    

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 12
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User