प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी को विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए बनारस सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री शुक्रवार की देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे, फिर सीधे हरहुआ चौराहने के पास वाजिदपुर जाकर जनसभा करेंगे। इसके बाद मंडुवाडीह में भाजपाइयों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Jul 07, 2023 - 04:14
0 71
प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी को विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के साथ पूर्वांचल की 12,110 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही जनसभा करके मिशन 2024 का आगाज करेंगे। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ टिफिन बैठक करके उनका जोश बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री शहर का निरीक्षण करने भी निकल सकते हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए बनारस सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री शुक्रवार की देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे, फिर सीधे हरहुआ चौराहने के पास वाजिदपुर जाकर जनसभा करेंगे। इसके बाद मंडुवाडीह में भाजपाइयों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के 20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे। सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक भी लेंगे। आयुष्मान भारत, पीएम आवास ग्रामीण और पीएम स्वनिधि योजना के तीन-तीन लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपेंगे।


केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से मिशन-2024 का आगाज करेंगे। काशी, पूर्वांचल व यूपी के साथ ही देश की जनता को साधेंगे। काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है, इसलिए दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। लोकसभा की 80 सीटें हैं। काशी का संदेश हर क्षेत्र में जाता है। प्रधानमंत्री जो कुछ कहते हैं, उसका फायदा मिलता है। इसे ध्यान में रखकर ही प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज काशी से करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम पांच स्तरीय अभेद सुरक्षा घेरे में काशी आएंगे। 20 आईपीएस के नेतृत्व में 3500 से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल, उनकी आवाजाही से संबंधित रूट और बीएलडब्ल्यू स्थित उनके रात्रिकालीन विश्राम स्थल के इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे। 

प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी के नेतृत्व में एनएसजी और आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित है। बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर होते हुए शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है।

प्रधानमंत्री रेल यात्रियों और सामान ढुलाई की राह आसान करने के लिए दीनदयाल जंक्शन से सोन नगर तक नई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन, औड़िहार से जौनपुर, गाजीपुर और भटनी सेक्शन में रेल लाइन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के काम को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री गोरखपुर से सीधे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, फिर सड़क मार्ग से वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से शिवपुर, अर्दली बाजार, चौकाघाट होते हुए बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां मेयर और पार्षदों के साथ ही भाजपा महानगर इकाई के 120 पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User