शादी के सातवें दिन ससुराल में अकेली दुल्हन ने मौका देखकर कर डाला ये कांड

एक गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को धूमधाम से बिहार में शादी हुई थी। शादी के बाद हुई विदाई में दुल्हन अपने ससुराल आ गई। सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। दो दिसंबर की विवाहिता के ससुराली रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चले गए। रात में नवविवाहिता अकेली घर पर थी।

Dec 07, 2022 - 22:02
0 485
शादी के सातवें दिन ससुराल में अकेली दुल्हन ने मौका देखकर कर डाला ये कांड

ये अजीबो गरीब घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से आ रही है जहाँ एक नवविवाहिता ने ऐसा काम को अंजाम दिया जिसे जान कर दुल्हन के ससुराल वाले हो गए हैरान।  बता दे कि कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ससुराल से गायब हो गई है। ससुराल और मायके के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ससुराल से गायब नवविवाहिता अपने साथ नकदी और गहने भी ले गई है। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।

तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को धूमधाम से बिहार में शादी हुई थी। शादी के बाद हुई विदाई में दुल्हन अपने ससुराल आ गई। सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। दो दिसंबर की विवाहिता के ससुराली रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चले गए। रात में नवविवाहिता अकेली घर पर थी।

रात में ही वह घर में रखे 10 हजार रुपये कीमत के गहने और 20 हजार रुपये नकदी लेकर गायब हो गई। परिवार के लोग जब घर लौटे तो विवाहिता को न पाकर परेशान हो गए। लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके मायके के लोगों को जानकारी दी। बाद में मालूम हुआ कि युवती की जान पहचान किसी अन्य युवक संग थी।

विवाहिता के ससुरालियों ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है। इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गुमशुदगी करके नवविवाहिता की तलाश की जा रही है। जल्द उसका पता लगा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 6
Wow Wow 3
Sad Sad 3
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User