दूसरी बीवी की बेवफाई से परेशान शख्स को मौलाना ने दी ये सलाह, सरेराह लड़कियों के लिए खौफ बना सज्जाद

किला क्षेत्र की एक मजार पर रहने वाले मौलाना से संपर्क किया तो उसने भी रुपये ऐंठ लिए। मौलाना ने उसे सलाह दी कि वह लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल करे तो मुकदमों से निजात मिल सकती है। 

Apr 30, 2023 - 16:34
0 111
दूसरी बीवी की बेवफाई से परेशान शख्स को मौलाना ने दी ये सलाह, सरेराह लड़कियों के लिए खौफ बना सज्जाद

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में युवतियों को ब्लेड मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता में उसने स्वीकार किया कि दूसरी पत्नी ने उसका काफी रुपया खर्च कराने के बाद उल्टा उस पर केस कर दिया था। वह परेशान था तो मौलाना ने राय दी कि युवतियों को घायल करने से उसे विवादों से निजात मिल जाएगी। 

पुलिस अब मौलाना की तलाश कर रही है। कोतवाली के बांस मंडी निवासी 45 वर्षीय सज्जाद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ किला थाने में तीन और प्रेमनगर थाने में एक केस दर्ज है। सज्जाद ने बताया कि वह रेलवे में कारपेंटर वर्क का ठेका लेता है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। 

वर्ष 2021 में एक खूबसूरत महिला ने उसे जाल में फंसाकर शादी कर ली। उसने बीस लाख खर्च कर दूसरी बीबी को कॉस्मैटिक शोरूम खुलवाया। बावजूद वह बेवफाई कर गई और दिसंबर में उसे छोड़कर दुष्कर्म का मुकदमा कर दिया। उसने निकाहनामा दिया तो पुलिस ने एफआर लगा दी। 

इस बीच बीवी ने कोर्ट में प्रोटेस्ट कर दिया तो केस चल पड़ा। वह दूसरी पत्नी और मुकदमों से बहुत परेशान था। किला क्षेत्र की एक मजार पर रहने वाले मौलाना से संपर्क किया तो उसने भी रुपये ऐंठ लिए। मौलाना ने उसे सलाह दी कि वह लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल करे तो मुकदमों से निजात मिल सकती है। 

वह यही काम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से तीन-चार ताबीज, ब्लेड, बाइक बरामद की। अब पुलिस मजार के मौलाना की तलाश कर रही है।

वारदात के तरीके से ही पुलिस ने भांप लिया था कि घटना में तंत्र मंत्र का कोई चक्कर है। दरअसल सभी घटनाएं शुक्रवार को हो रही थीं और इस तरह 21 अप्रैल को फिर घटना होनी थी। आरोपी ने भी कबूल किया कि वह हर बृहस्पतिवार को मजार पर जाकर मौलाना से मिलता था। 

वह तंत्र साधना करने के बाद उसे ताबीज देता था और अगले दिन उसे आठ से नौ बजे के बीच घटना करने को कहता था। उसने तीन घटनाएं रात में और एक दिन में इसी अवधि में की।

दो थानों की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल काफी मशक्कत के बाद सज्जाद को पकड़ सकी। इसके लिए पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन चेक की। हर लोकेशन बांसमंडी चौराहे पर जाकर खत्म हो जाती थी। तब उस इलाके में सज्जाद का फोटो लेकर पुलिस घूमी तो सफलता मिली।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया युवतियों को ब्लेड मारकर भागने वाले आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने तंत्र मंत्र के चक्कर में घटनाएं करने की बात कबूली है। आरोपी मौलाना को भी तलाश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 34
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 7
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User