शादी नहीं साजिश: दो दिन की दुल्हन ने बुलाई पुलिस: पति बोला- मुझसे ठगी हुई? 4 बच्चों की माँ को कुंवारी बता कराई शादी!
रकम लेने के बाद रिश्तेदार एक युवती को लेकर आया और दोनों की कॉलोनी के मंदिर में शादी करा दी गई। शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और इस दौरान पीड़ित ने अतिरिक्त खर्च भी उठाया। पति का कहना है कि शादी के बाद शुरुआती दो दिन सब कुछ सामान्य रहा। वह नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर खुश था। लेकिन वह हमेशा घर से बाहर जाने की बात करती थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।
शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सब्जी विक्रेता की उसके ही रिश्तेदार ने उससे एक लाख रुपये लेकर दूसरे समुदाय की चार बच्चों की मां से शादी कराई, लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही विवाहिता ने पुलिस बुलाकर खुद को जबरन बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने खुद को ठगा हुआ बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।
शादी के नाम पर ठगी का यह मामला यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की डायमंड सिनेमा रोड स्थित शिव मंदिर के पास का है। कॉलोनी निवासी पुनीत सब्जी बेचने का काम करता है। दोपहर के वक्त उस वक्त कॉलोनी में हंगामा खड़ा हो गया जब दो दिन की दुल्हन बनी युवती ने 112 को कॉल कर बुला लिया।
महिला का आरोप था कि उसे जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। महिला के हंगामे के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पीड़ित सब्जी विक्रेता का कहना था कि उसकी शादी कराने का जिम्मा उसके एक रिश्तेदार (मौसा) ने लिया था।
रिश्तेदार ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी करा देगा, जिसके बदले उससे एक लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद रिश्तेदार एक युवती को लेकर आया और दोनों की कॉलोनी के मंदिर में शादी करा दी गई। शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और इस दौरान पीड़ित ने अतिरिक्त खर्च भी उठाया।
पति का कहना है कि शादी के बाद शुरुआती दो दिन सब कुछ सामान्य रहा। वह नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर खुश था। लेकिन वह हमेशा घर से बाहर जाने की बात करती थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।
उसका कहना है कि शादी के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली गई और अब विवाहिता उसे छोड़कर चली गई। उसने आरोप लगाया कि पूरी साजिश पहले से रची गई थी ताकि उससे रुपये ऐंठे जा सकें।