लखनऊ- प्रेमी सूफियान ने प्रेमिका निधि को चौथी मंजिल से फेंका, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

सूफियान ने धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी के परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Nov 16, 2022 - 11:49
0 142
लखनऊ- प्रेमी सूफियान ने प्रेमिका निधि को चौथी मंजिल से फेंका, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है।  लखनऊ के दुबग्गा इलाके के डूडा कालोनी में रहने वाले सूफियान ने धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।  घायल किशोरी के परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।  किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।  किशोरी की मां ने बताया कि मेरी बेटी सूफियान से शादी नहीं करना चाहती थी।  इसलिए उसने छत से नीचे फेंक दिया। 

मंगलवार रात में निधि के घरवाले सूफियाल के यहां शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी दिन से सूफियान निधि को परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को एक मोबाइल फोन भी दिया था। परिवारजन ने निधि से फोन के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सूफियान उसे अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोपित ने ही निधि को जबरन फोन दिया था और मतांतरण का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पाकर निधि के घरवाले उसे लेकर सूफियान के ब्लाक नंबर 40 स्थित फ्लैट पर पहुंचे। घरवालाें ने सूफियान की हरकतों का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

यह पूरा मामला दुबग्गा की डूडा कॉलोनी का है।  निधि गुप्ता अपने परिवार के साथ रहती थी.निधि एक पार्लर में ब्यूटीशियन का काम सीखने जाती थी।  इस दौरान निधि के घर के सामने ही रह रहने वाला सूफियान निधि का पीछा करता था।  उसके घर में ताक झांक भी करता रहता था।  निधि पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था. निधि ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वे शिकायत करने सूफियान के घर पहुंच गए. इस दौरान दोनों परिवारों में कहासुनी भी हुई।  इसी बीच युवती छत पर चली गई।  पीछे से सूफियान भी छत पर आ गया।  उसने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। 

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन की गई है। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपित अक्सर निधि काे परेशान करता था। कई बिंदुओं पर साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। लक्ष्मी की मां की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतका की मां ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था।  उसके वीडियो होने की बात कह बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था।  सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था।  इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था जबकि निधि इसका विरोध कर रही थी।  मृतका की मां ने आगे बताया कि सूफियान आए दिन मेरी लड़की का टॉर्चर करता था।  कई दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था.कल हमलोग उसके घर शिकायत ले कर गए थे।  इस दौरान हमारी कहासुनी हो रही थी।  हम लोग सूफियान के घर वालों को बता रहे थे कि आप अपने लड़के को समझाईए और हम अपनी लड़की को समझाएंगे।  इसी दौरान सूफियान डंडा लेकर मामा को मारने के लिए दौड़ा।  निधि मामले को संभालने के लिए आई तो उसने छत से नीचे फेंक दिया।  

पुलिस की माने तो डूडा कॉलोनी में एक बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी।  इनका किसी कारण से कॉलोनी में ही रहने वाले सूफियान के परिवार से विवाद हुआ।  छत से गिरने से बच्ची की मौत हुई है।  मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।  आरोपी का परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।       

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 6
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User