MP में लव जिहाद का मामला- शाहरुख़ ने राजू उर्फ देव बन कर की दोस्ती, प्यार, शादी फिर बनाया बंधक

आरोपी युवक शाहरुख़ ने हिन्दू रीती रिवाजो से शादी की. शादी के बाद जब युवती को उसकी असलियत और हिंदू न होने का पता चला तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे बंधक बना लिया.

Nov 04, 2022 - 22:32
0 103
MP में लव जिहाद का मामला- शाहरुख़ ने राजू उर्फ देव बन कर की दोस्ती, प्यार, शादी फिर बनाया बंधक

मध्य प्रदेश के जिले इंदौर में लव जिहाद का संगीन मामले की खबर सामने आ रही है. लव जिहाद की पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है. 

ये वाकया कुछ इस तरह से शुरू हुआ कि ग्रामीण शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती उदयपुर के एक होटल में काम के सिलसिले में गई थी. इसी दौरान होटल की कार चलाने वाले युवक से दोस्ती हो गई. युवक ने अपना नाम राजू उर्फ देव बताया था. दोनों के बीच मोबाइल नंबर का लेन-देन हो गया और बातचीत होने लगी.  

दोस्ती से शुरू हुई बातचीत प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई. इसके बाद युवक ने उससे शादी भी कर ली. आरोपी युवक शाहरुख़ ने हिन्दू रीती रिवाजो से शादी की. शादी के बाद जब युवती को उसकी असलियत और हिंदू न होने का पता चला तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे बंधक बना लिया. 

कुछ दिनों बाद जैसे-तैसे युवती वहां से निकलकर शिप्रा पहुंची. पीछा करते हुए युवक भी वहां आ गया और साथ चलने की धमकी दी. इस पर युवती पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई.

उसने बताया, "युवक ने अपना नाम राजू उर्फ देव बताया था. उसका नाम असली नाम शाहरुख है. उसने नाम और धर्म छुपाकर शादी की. इतना ही नहीं उसके पैरों तले जमीन तो उस वक्त खिसक गई जब ये पता चला कि शाहरुख पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं". 

इस मामले में एसपी का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने नाम और धर्म बदलकर शादी की थी. डरा धमकाकर पीड़िता के साथ संबंध बनाए. संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User