LIC HFL JA Result 2026 OUT: जुलाई के इस हफ्ते में होगा इंटरव्यू, जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी

परीक्षा का आयोजन 06 जून को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार तिथि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करते रहें।

Jul 04, 2026 - 12:33
0 8
LIC HFL JA Result 2026 OUT: जुलाई के इस हफ्ते में होगा इंटरव्यू, जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी


एलआईसी एचएफएल ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com  पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 06 जून को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

इन स्टेप्स से डाफनलोड करें रिजल्ट
जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।

अब वेबसाइट के होमपेज पर LIC HFL Junior Assistant Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कब होगा इंटरव्यू

चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इंटरव्यू का आयोजन जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में किया जा सकता है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार तिथि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User