क्रेमलिन ने जारी किया बयान! पुतिन के स्वागत में भारत ने किया कुछ ऐसा, हैरान हो गया रूस

Dec 04, 2025 - 21:09
0 7
क्रेमलिन ने जारी किया बयान! पुतिन के स्वागत में भारत ने किया कुछ ऐसा, हैरान हो गया रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों की यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। वह 23वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। पुतिन का विमान शाम 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पीएम मोदी खुद पुतिन का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। 

अब भारत में पुतिन के इस स्वागत को लेकर क्रेमलिन ने भी बयान जारी किया है। क्रेमलिन ने कहा है कि पीएम मोदी का पुतिन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचना अप्रत्याशित था।


रूस की स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के हवाले से जानकारी दी है कि "विमान रैंप पर व्लादिमीर पुतिन से मिलने का पीएम मोदी का निर्णय अप्रत्याशित था। रूसी पक्ष को इसके बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।" 

बता दें कि पुतिन के लिए पालम एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। यहां पुतिन के विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी पुतिन को अपनी कार में लेकर एयरपोर्ट से निकले।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User