शादी की रस्मों के बीच दूल्हा बार-बार दुल्हन के रूम में जा रहा था, तंग पिता ने मारा चांटा तो टूट गई शादी

दुल्हन के कमरे में बार-बार घुसने से नाराज पिता ने अपने दूल्हे बने बेटे को थप्पड़ मार दिया और पलटवार करते हुए बेटे ने भी पिता पर हाथ उठा दिया। इस घटना से गुस्साई लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात बेरंग लौट गई। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद मंडप में हड़कंप मच गया और दुल्हन को मनाने का दौर करीब 5 घंटे तक चला। इस दौरान दुल्हन शादी शादी करने के लिए तैयार नहीं हई, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

Jan 30, 2023 - 22:12
0 148
शादी की रस्मों के बीच दूल्हा बार-बार दुल्हन के रूम में जा रहा था, तंग पिता ने मारा चांटा तो टूट गई शादी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बिना दुल्हन बारात लौट जाने का मामला सामने आया है। इसकी वजह रही दूल्हे का बार-बार दुल्हन के कमरे आना-जाना। विवाह की रस्मों के बीच यह सब देख पिता ने दूल्हा बने बेटे को समझाया और बहस होने पर थप्पड़ जड़ दिया। पलटवार में बेटे ने भी पिता पर हाथ उठा लिया। यह देख दुल्हन बिफर गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

ये था पूरा मामला - शादी की रस्मों के बीच बार-बार दुल्हन के कमरे में जाना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। हुआ यूं कि दुल्हन के कमरे में बार-बार घुसने से नाराज पिता ने अपने दूल्हे बने बेटे को थप्पड़ मार दिया और पलटवार करते हुए बेटे ने भी पिता पर हाथ उठा दिया। इस घटना से गुस्साई लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात बेरंग लौट गई।    

दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद मंडप में हड़कंप मच गया और दुल्हन को मनाने का दौर करीब 5 घंटे तक चला। इस दौरान दुल्हन शादी शादी करने के लिए तैयार नहीं हई, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह मामला चित्रकूट जिले की शिवरामपुर थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवरामपुर इलाके के कला गांव निवासी शिवनाथ पटेल की बेटी का विवाह कानपुर जिले के बर्रा निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स जवान वासदेव के बेटे अमित कटियार के साथ तय हुआ था। 

शुक्रवार को अमित की बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। रस्म रिवाज के साथ बरातियों का स्वागत किया गया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन जयमाला के दौरान लड़की की खूबसूरती देख दूल्हा उससे एक पल भी जुदा न होने का फैसला कर बैठा। इसलिए शादी की रस्मों के बीच दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था और उसे समझने की कोशिश कर रहा था कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। तो वहीं, शादी की रस्मों के बीच यूं बार-बार दुल्हन के कमरे में जाना दूल्हे के पिता को भी नागवार गुजरा और उन्होंने भरे मंडप में अपने बेटे को थप्पड़ जड़ दिया।

थप्पड़ खाने के बाद लड़के को भी गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे-समझे सबके सामने आपने पिता के गाल पर तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ों की गूंज दुल्हन तक भी पहुंच गई और उसने दूल्हे की हरकतों के चलते उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। उसकी पढ़ाई पूरी करनी हो तो कानपुर से ही होगी, यहां से नहीं। इन्हीं सब बातों को लेकर लड़की पहले से ही परेशान थी और उसके बाद थप्पड़बाजी से उसका दिल टूट गया।

दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं। शादी में हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष कोई भी बात मानने को तैयार नहीं थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च लौटाने की बात कही। दोनों के बीच लेन-देन का समझौता होने के बाद वर पक्ष बेरंग लौट गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 24
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 6
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User