सिरफिरे आशिक ने लगाया पोस्टर- दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है बारात लेकर मत आना, नहीं तो श्मशान बना दूंगा

दुल्हन के घर बारात लाने पर दुल्हे को जान से मारने की धमकी दी गई है. दूल्हे के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. इसमें पर लिखा है "दूल्हे राजा... करिश्मा मेरी है... बारात लेकर मत आना... नहीं तो श्मशान बना दूंगा...। जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो... वही बारात में आए. अभी ये सिर्फ हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी. - यार डिफॉल्टर....

Jan 30, 2023 - 21:13
Updated: 4 years ago
0 158
सिरफिरे आशिक ने लगाया पोस्टर- दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है बारात लेकर मत आना, नहीं तो श्मशान बना दूंगा

इश्क़ के जूनून में अक्सर आशिक हद से गुजर जाते है ऐसा करते उन्हें पता ही नहीं रहता कि क्या सही है क्या गलत ऐसा ही कुछ हुवा हुपुद में. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां दुल्हन के घर बारात लाने पर दुल्हे को जान से मारने की धमकी दी गई है. दूल्हे के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. इसमें पर लिखा है "दूल्हे राजा... करिश्मा मेरी है... बारात लेकर मत आना... नहीं तो श्मशान बना दूंगा...।


कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दूल्हे राजा, करिश्मा मेरी है... बारात लेकर मत आना... नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा. बारात को श्मशान बना दूंगा. जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो... वही बारात में आए. अभी ये सिर्फ हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी. - यार डिफॉल्टर....
यह धमकी भारा मैसेज लिखकर दूल्हे के घर के बाहर और इलाके के आसपास कई जगह पर चिपकाएक गए हैं. यह पूरा मामला जनपद हापुड़ जिले के सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है. इस धमकी भरे पोस्टर से गांव से सभी लोग परेशान हैं. पीड़ित दूल्हे जय सिंह ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.


जानकारी के मुताबिक यह घटना 27 और 28 जनवरी के रात करीब 2.15 बजे की बताई जा रही है. इतना ही नहीं बदमाशों ने आस-पड़ोस वालों के घर बोतल में पेट्रोल बम फेंका. इसके फटने से दूल्हा और उसके परिवार के लोग जाग गए. अवैध कट्टे से तीन राउंड फायर भी किए गए. इस घटना के बाद से हर कोई दहशत में है.
वहीं, इस मामले पर एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल अब तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 9
Wow Wow 3
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User