गृहमंत्री शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब यह चारों राज्य (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे. अब चारों राज्य इस श्रेणी से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई देना चाहता हूं कि आपने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारने का काम अपने-अपने राज्य में किया है.

Aug 23, 2022 - 07:21
0 39
गृहमंत्री शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था
गृहमंत्री शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था-NewsAsr

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी में कानून व्यवस्था को लंबे अरसे के बाद लागू करने का काम किया है. पूरी मशीनरी का अराजनीतिकरण कर बहुत अच्छे से संभाला है. यह बातें उन्होंने सोमवार को भोपाल में हुई बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि यूपी ने वर्षों से रुकी सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया और नई योजनाओं को शुरू किया है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी यूपी ने कई रोड, पुल और पुलिया बनाकर पूरे प्रदेश को जोड़ा है. 

बैठक में खराब मौसम के कारण सीएम योगी नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअली बैठक को संबोधित किया. बैठक में तीन मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी मुद्दों का समाधान हुआ. अगली बैठक ऋषिकेश में होगी और हर राज्य की ओर से किए गए अपने तीन सफल कार्यों का 10 मिनट का प्रस्तुतिकरण होगा. जिससे अच्छे काम का फायदा दूसरे राज्य भी ले सकें. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में डिफेंस कारिडोर में भी बहुत काम हुआ है.  

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब यह चारों राज्य (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे. अब चारों राज्य इस श्रेणी से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई देना चाहता हूं कि आपने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारने का काम अपने-अपने राज्य में किया है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश में आंतरिक सुरक्षा बेहतरीन स्थिति की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की टीम इंडिया के विजन से देश में सहकारी संघवाद की अवधारणा साकार हो रही है। इसकी एक अभिव्यक्ति ही क्षेत्रीय परिषद है. सहकारी संघवाद का सबसे बड़ा उदाहरण सबसे बड़ी महामारी कोरोना के प्रबंधन में देखने को मिला। देश की 135 करोड़ की आबादी को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं और इसकी पूरी दुनिया ने सराहना की है. 

सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने अपनी पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाए हैं. प्रमुख रूप से प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल बनाकर विकास की पटरी को दोबारा स्थापित करने के कार्यक्रम है. प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के कार्यक्रम किए जा रहे हैं. पीएम मोदी के देश को पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प के लिए यूपी ने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का काम शुरू कर दिया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User