Manish Sisodia ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप- आप तोड़कर BJP में आ जाओ, बंद कर देंगे CBI, ED के केस

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया कि आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए उन्हें ऑफर मिला है।

Aug 22, 2022 - 12:02
0 82
Manish Sisodia ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप- आप तोड़कर BJP में आ जाओ, बंद कर देंगे CBI, ED के केस
Manish Sisodia ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप- आप तोड़कर BJP में आ जाओ, बंद कर देंगे CBI, ED के केस-NewsAsr

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला है। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए उन्हें ऑफर मिला है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो। 

इस बीच, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने मनीष सिसोदिया को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'जिंदगी भर औरंगजेब की इबादत की और चोरी और रिश्वतखोरी में जेल जाने का समय आया तो महाराणा प्रताप याद आ गए. केस माफ कराने और BJP में आने के लिए आपने कितने पापड़ बेले हैं ये मीडिया और पॉलिटिकल सर्किल में सबको पता है. पकड़े जाने पर हर भ्रष्ट, चोर, रिश्वतखोर ऐसे ही बिलबिलाता है.' 

Manish Sisodia ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप- आप तोड़कर BJP में आ जाओ, बंद कर देंगे CBI, ED के केस-NewsAsr

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घबराए हुए हैं, क्योंकि घोटाले की जड़ें उनके दरवाजे तक जाती हैं. तो वहीं कांग्रेस ने मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुद्दा आबकारी नीति का है और आप को शिक्षा नीति की बहस की आड़ में ‘इसे छिपाने’ का प्रयास रोकना चाहिए. 

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 3
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User