UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, मोदी सरकार ने ट्वीट कर दी सफाई

सरकार यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर आम लोग काफी परेशान थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे लेकर स्थिति साफ कर दी है और केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यूपीआई से भुगतान पर शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है.

Aug 22, 2022 - 07:48
0 87
UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, मोदी सरकार ने ट्वीट कर दी सफाई
UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, मोदी सरकार ने ट्वीट कर दी सफाई

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक समीक्षा पेपर जारी किया था, जिसमें कहा गया कि क्या ऑनलाइन पेमेंट पर स्पेशल चार्ज मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाया जाए? इसे कैसे लागू किया जाए? आरबीआई की तरफ से सुझाव मांगा गया कि हर ऑनलाइन पेमेंट पर एक ही तरह का चार्ज वसूला जाए या फिर जितने पैसे ट्रांसफर किए गए हों, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाए? डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन को लेकर भी ऐसी ही बात कही गई. आरबीआई के समीक्षा पेपर से माना गया कि ऑनलाइन भुगतान पर चार्ज लगाने की तैयारी बड़े पैमाने पर और गंभीरता से चल रही है. हालांकि केंद्र सरकार ने अब स्थित साफ कर दी है और ऐसी किसी योजना व तैयारी से इनकार कर दिया है.

UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, मोदी सरकार ने ट्वीट कर दी सफाई-newsasr

इस समीक्षा पेपर के सामने आने के बाद लगातार इस पर चर्चा हो रही थी कि सरकार यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर आम लोग काफी परेशान थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे लेकर स्थिति साफ कर दी है और केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यूपीआई से भुगतान पर शुल्क  लगाने की कोई योजना नहीं है. 

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगाने को लेकर हो रही चर्चा पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर सफाई दी है. मंत्रालय ने कहा, 'यूपीआई एक डिजिटल सार्वजनिक वस्तु है, जिसमें जनता के लिए अत्यधिक सुविधा और अर्थव्यवस्था के लिए उत्पादकता लाभ है. यूपीआई सेवाओं के लिए कोई शुल्क लगाने का सरकार में कोई विचार नहीं है. लागत वसूली के लिए सेवा प्रदाताओं की चिंताओं को अन्य माध्यमों से पूरा किया जाना है.'

UPI से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, मोदी सरकार ने ट्वीट कर दी सफाई-newsasr

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जो भी यूपीआई की सेवा प्रदान कर रहा है, उसे किसी और तरीके से अपनी लागत निकालने पर विचार करना होगा. वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से भुगतान लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक है और डिजिटल पेमेंट से इकोनॉमी को फायदा है. इसलिए सरकार ऐसी कोई तैयारी नहीं कर रही है. 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User