साली के प्यार में किया घरवाली का काम तमाम, साली के साथ हुआ फरार- पकड़े जाने पर उगला सच

आरोपी ने कबूल किया है कि वो अपनी साली से प्यार करता था. पत्नी और सास सब कुछ जानती थी. इसी को लेकर घर में हुए विवाद में आवेश में आकर उसने हत्या कर दी. उसे इसका पछतावा है.

Jan 12, 2023 - 22:03
0 157
साली के प्यार में किया घरवाली का काम तमाम, साली के साथ हुआ फरार- पकड़े जाने पर उगला सच

धनबाद में एक शख्स ने कत्ल की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. साली के प्यार में वो कुछ इस कदर पागल हुआ कि अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई. आरोपी और उसकी साली के बीच चार साल से लव अफेयर चल रहा था, वो किसी भी कीमत पर साली को नहीं छोड़ना चाहता था.

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र महाबीर नगर में अनिल डोम का पिछले चार साल से उसकी साली से लव अफेयर चल रहा था. उसकी पत्नी और सास इसका विरोध करती थी, लेकिन अनिल किसी भी हाल में साली को नहीं छोड़ना चाहता था. वो अक्सर परिवार के साथ मारपीट करता था. 

8 जनवरी को वो शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. बीच बचाव के लिए उसकी सास आई तो अनिल ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया. इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां अनिल की पत्नी ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इस मामले में धनबाद डीएसपी अरविंद बिन्हा ने बताया कि अनिल अपनी साली से प्यार करता था. विरोध करने पर उसने पत्नी और सास पर हमला किया. इसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद वो घर से भाग गया था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसने उसे पकड़ लिया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

आरोपी ने कबूल किया है कि वो अपनी साली से प्यार करता था. पत्नी और सास सब कुछ जानती थी. इसी को लेकर घर में हुए विवाद में आवेश में आकर उसने हत्या कर दी. उसे इसका पछतावा है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 4
Angry Angry 8
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User