प्रेमी को बताती थी भाई, मुझे देती थी स्लो पॉइजन, पति ने सुसाइड नोट में लिखीं पत्नी की करतूतें

महालक्ष्मी नगर में रहने वाले हितेश पाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था. इसमें उसने लिखा, "मेरी पत्नी नीतू पाल के कृष्णा राठौर से अवैध संबंध हैं. यह लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं. कई बार दोनों को पकड़ चुका हूं. नीतू घर में तंत्र-मंत्र भी करती है. पिछले दिनों नीतू को कृष्णा के साथ गार्डन में पकड़ा था."

Feb 13, 2023 - 22:29
0 123
प्रेमी को बताती थी भाई, मुझे देती थी स्लो पॉइजन, पति ने सुसाइड नोट में लिखीं पत्नी की करतूतें

इंदौर में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने एक सुसाइट नोट लिखा था. इसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों के साथ ही कई हैरान कर देने वाली बातों का जिक्र किया है. उसने लिखा कि आशिक को भाई बताने वाली पत्नी उसे स्लो पॉइजन देती थी. इस वजह से उसका शरीर काला पड़ गया है. इतना ही नहीं उसने कई और होश उड़ा देने वाली बातें लिखी हैं.
बता दे मध्य प्रदेश के इंदौर में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. निजी कंपनी के जनरल मैनेजर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपनी इस पत्‍नी के रसूखदार से संबंध रखने और खत्म करने के लिए धीमा जहर देने का जिक्र भी किया है.
पुलिस ने उसके हाथ से लिखा सुसाइड नोट जब्त किया है। स्वजन भी बड़ी साजिश का आरोप लगा रहे हैं। लसूड़िया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्‍नी अपने प्रेमी को भाई बताती थी।
घटना एमआर-6 महालक्ष्मी नगर (काउंटी पार्क के पास) की है। हितेश पुत्र लक्ष्मण पाल ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। हितेश निजी कंपनी में जनरल मैनेजर था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी नीलू पाल को दोषी बताया है। हितेश ने नीलू की कृष्णा राठौर से दोस्ती बताई और कहा कि उसके कारण उसे धीमा जहर दिया जाने लगा था। इस कारण वह काला पड़ गया था।
थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले हितेश पाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था. इसमें उसने लिखा, "मेरी पत्नी नीतू पाल के कृष्णा राठौर से अवैध संबंध हैं. यह लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं. कई बार दोनों को पकड़ चुका हूं. नीतू घर में तंत्र-मंत्र भी करती है. पिछले दिनों नीतू को कृष्णा के साथ गार्डन में पकड़ा था."
कहा कि, "एक अन्य महिला भी इस मामले में सहयोगी है. उसका नाम रानी उदासी है. नीतू और कृष्णा की व्हाट्सएप चैट पर मैं पिछले कुछ दिनों से नजर रख रहा था. मुझे चैट से यह भी जानकारी मिली कि गार्डन में मिलने के बाद नीतू कृष्णा के रूम में जाती थी. वो कृष्णा को महंगे गिफ्ट दिया करती थी. मुझसे कहती थी कि ये मेरा भाई है और पैसे का लेनदेन करती थी. हद तो तब हो गई जब नीलू ने कुछ दिन पहले अपने आशिक कृष्णा को एक बड़ी कार गिफ्ट की. ये कार नीलू के नाम पर है."
परिवार वालो के मुताबिक, मामले की जांच होना चाहिए। हितेश ने परेशान होकर आत्महत्या की है। उसने यह भी कहा कि वह दोनों को वाट्सएप पर चेटिंग और मिलते हुए भी पकड़ चुका था। सुसाइड नोट में रिश्तेदार रानी उदासी का भी नाम लिखा है। उसने माता-पिता, भाई-बहन, सोनू सर, बुआ के बेटे राधेश्याम आदि का धन्यवाद भी किया है, जिन्होंने उसकी मदद की है।
हितेश ने खुद सुसाइड नोट में जांच करने के बारे में लिखा और कहा कि केस की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। पिस्टल भी बेडरूम में मिल जाएगी। मंदिर में तांत्रिक क्रिया की सामग्री भी मिल जाएगी।
मैं हितेश पाल आत्महत्या कर रहा हूं। व्‍हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पता चला कि नीलू और कृष्णा मिलते हैं।नीलू तो कृष्णा राठौर को महंगे उपहार भी देती है।पूछने पर वह कृष्णा को भाई बता देती थी।कुछ दिनों पहले कृष्णा को कार(कम्पास) भी दी थी।इन दोनों ने मुझे पर रानी उदासी(मनासा) से तंत्र क्रिया भी करवाई है।एक साल से धीमा जहर दे रहे थे।मैं सुस्त रहने लगा।मेरा शरीर काला पड़ने लगा।पुलिस प्रशासन चैटिंग खंगाले और पूरा पता कर ले।नीलू मुझे नशीला पदार्थ खिला कर प्रापर्टी नाम करवा रही।इन्वेस्टिगेशन करते वक्त मंदिर से तांत्रिक क्रियाओं की चीजें मिल जाएंगी।कृष्णा राठौर ने मुझे डराने के लिए नीलू को एक पिस्टल दी थी जो मुझे कल(शुक्रवार) कपड़ै जमाते वक्त मिली।मैंने उसे बेडरुम में फर्नीचर के उपर सुरक्षित रख दिया है।जिन्होंने मेरा साथ दिया उनका(सोनू,माता-पिता,भाई-बहन,राधेश्याम) सबको धन्यवाद देना चाहता हूं।बेटा युवराज तू अभी छोटा है।तू अपने दादा-दादी के पास ही रहना।
यह शरीफों की दुनिया नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 6
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User