लड़के ने लड़की को बुलाया OYO होटल, लड़की पहुंची बजरंग दल के साथ, चप्पलो से की लड़के की पिटाई

आरोप है कि उसने अपने ही पड़ोस की छात्रा से रेप करने की कोशिश की थी. मगर, उस समय छात्रा बचकर निकल गई. इसके बाद आरोपी ने छात्रा को बार-बार कॉल करके धमकी देता था. फिर उसे OYO होटल में मिलने के लिए बुलाया. छात्रा ने यह बात पहले अपने परिजनों को बता दी. इसके बाद उन लोगों ने बजरंग दल के लोगों को सूचना दी.

Nov 23, 2022 - 22:49
1 268
लड़के ने लड़की को बुलाया OYO होटल, लड़की पहुंची बजरंग दल के साथ, चप्पलो से की लड़के की पिटाई

फरीदाबाद के पल्ला में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवकों ने एक युवक को पकड़ रखा है. इसके बाद दो युवतियां उसकी चप्पलों से पिटाई कर रही हैं. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, वीडियो में पिटने वाला युवक विशेष समुदाय से है.

आरोप है कि उसने अपने ही पड़ोस की छात्रा से रेप करने की कोशिश की थी. मगर, उस समय छात्रा बचकर निकल गई. इसके बाद आरोपी ने छात्रा को बार-बार कॉल करके धमकी देता था. फिर उसे OYO होटल में मिलने के लिए बुलाया. छात्रा ने यह बात पहले अपने परिजनों को बता दी. इसके बाद उन लोगों ने बजरंग दल के लोगों को सूचना दी. 

पीड़िता ने चप्पल से की पिटाई इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने होटल पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. फिर मौके पर ही युवती को न्याय दिलाने की कार्रवाई शुरू की गई. छात्रा से सरेआम आरोपी युवक को चप्पलों से पिटवाया गया. वहां मौजूद लोगों ने पिटाई करने का वीडियो बना लिया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रेप का प्रयास करने का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत में पेश किया गया. मामले में पल्ला थाना के एसएचओ योगेश कटारिया ने बताया, "पीड़ित छात्रा ने शिकायत में कहा है कि विशेष समुदाय का युवक ने उसके साथ रेप करने करने की कोशिश की थी. इसके बाद आरोपी बार-बार कॉल करके धमकी देता था. फिर अब होटल में मिलने बुलाया है. इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है."

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 6
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User